ग्वालियर गिर्द: दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, पार्किंग विवाद में युवक को मारी थी गोली, पुलिस को दे रहे थे 1 महीने से चकमा
गिरवाई थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 5-5 हजार रुपए के 2 इनामी बदमाश मोनू शर्मा और आकाश कुशवाह को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पिछले एक महीने से पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहरभर में घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। आरोप है कि पार्किंग विवाद की पुरानी रंजिश में अखिलेश कुशवाह को गोली मारी गई थी।