राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे विकास रथ अभियान के तहत शनिवार दोपहर 1:00 बजे लाडपुर ग्राम पंचायत घीकाका ग्राम पंचायत एवं गुणसर में विकास रथ का भ्रमण कराया गया। इस दौरान एलईडी के माध्यम से सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण जनता के समक्ष प्रदर्शित किया गया।