हुज़ूर: शिवाजी नगर स्थित नूतन कॉलेज के सामने पेड़ बचाने को लेकर आज होगा बड़ा चिपको आंदोलन
Huzur, Bhopal | Jun 14, 2024 भोपाल के तुलसीनगर-शिवाजी नगर इलाके में मंत्री-विधायकोंके बंगलों के लिए 29 हजार से ज्यादा पेड़ काटे जाने के प्लानका विरोध हो रहा है। लगातार 2 दिन से महिलाएं, बच्चे सड़कपर उतरे। महिलाएं तो पेड़ों से चिपक कर भावुक हो गई।शुक्रवार को भी चिपको आंदोलन चलेगा। शिवाजी नगर स्थितनूतन कॉलेज के सामने सैकड़ों लोग जुटेंगे और पेड़ काटे जानेका विरोध करेंगे।