बालाघाट: नगर मुख्यालय में हुई घनघोर बारिश, कई जगह हुआ जलभराव
नगर मुख्यालय में गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि हुई घनघोर बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। लगातार हुई तेज बारिश से शहर के कई प्रमुख मार्गों, कॉलोनियों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते कई स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। वाहन चालकों और पैदल