ऊंचाहार: अलीनगर असकरनपुर गाँव में फर्राटा पंखे में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर एक महिला की मौत
ऊँचाहार क्षेत्र के अलग अलग गांवो में करंट की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई।दूसरा मामला कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर असकरनपुर गाँव का है।जहां गाँव निवासी ज्ञानचंद की 37 वर्षीय पत्नी कल्पना शुक्रवार की सुबह, घर पर बिजली के बोर्ड में फर्राटा पंखे का प्लग लगा रहा थी, इसी दौरान वो प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई।जिसे सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है