हाजीपुर: कृषि जनकल्याण चौपाल एवं खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक
हाजीपुर कृषि विज्ञान केंद्र, वैशाली एवं आत्मा (ATMA), वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में वैशाली जिले के अलग-अलग जगह पर "खेत बचाओ अभियान" एवं कृषि जनकल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।