इस्लामपुर: इस्लामपुर-पटना के बीच ट्रेन सेवा में समय अंतराल से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, एक नई जोड़ी ट्रेन की मांग
इस्लामपुर-पटना के बीच ट्रेन सेवा में समय अंतराल से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, एक नई जोड़ी ट्रेन की मांग इस्लामपुर (नालंदा): इस्लामपुर रेलवे स्टेशन से पटना आने-जाने वाले यात्रियों को ट्रेन के समय अंतराल के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पटना जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है।