चूरू: चूरू जिले के विभिन्न मंदिरों और संस्कृत विद्यालय में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आरती एवं संगोष्ठी आयोजित
Churu, Churu | May 30, 2026 जिला कल€टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में शनिवार को जिले के विभिन्न मंदिर व संस्कृत महाविद्यालय में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विशेष आरती व संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए गए। 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के अंतर्गत जिले सादुलपुर स्थित सदाशिव महादेव मंदिर तथा तारानगर के श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर में विशेष आरती एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।