इकौना: ग्राम दूबकला कल्याण चक मे छत से गिरी महिला, इलाज के दौरान हुई मौत
सोनवा थाने के ग्राम दूबकला कल्याण चक निवासी सुघरा देवी पत्नी सुरेश वर्मा बुधवार की रात अचानक छत से नीचे गिर गई। इसके कारण गंभीररूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वही परिजनो ने गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया वही मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच हुवा है।