इकौना: सोनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी प्रभाकर ने हासिल की 803वीं रैंक
दुर्गापुर निवासी प्रभाकर वर्मा पुत्र निर्मल कुमार वर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर 803 रैंक हासिल की है। इससे उनके परिजनों सहित लोगों में खुशी का माहौल है।प्रभाकर वर्मा ने हाईस्कूल की पढ़ाई श्री मनोहर लाल जवाहरलाल चौधरी इंटर कॉलेज मोहरनिया व इंटर की पढ़ाई श्री मेवालाल सियाराम पटवारी इंटर कॉलेज तुलसीपुर से की थी।