इकौना: सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मन नगर के पास डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक सवार हुआ घायल
लक्ष्मन नगर के पास गुरुवार को सिरसिया थाना क्षेत्र के शिवगढ़ खुर्द गांव निवासी हर्षित बाइक से बहराइच से अपने घर जा रहा था। लक्ष्मन नगर के पास पहुंचते ही,डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को एंबुलेंस के सहायता से सयुंक्त जिला अस्पताल भिनगा मे भर्ती कराया जहाँ दवा उपचार शुरू हुवा।