भरथना: भरथना स्टेशन पर दर्दनाक हादसा टला, ट्रेन के नीचे फंसीं दो महिलाओं की जान बची
भरथना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने उतरने के दौरान धक्का लगने से दो महिलाएं पटरी पर गिर गईं और उनके ऊपर से दो बोगियां गुजर गयी ।शोर मचने पर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ व जीआरपी की मदद से दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।