नानपारा: दौलतपुर गांव में कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पर कम दिया जा रहा राशन, एसडीएम से की शिकायत
बलहा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर कार्ड धारकों को कम राशन दिया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ने SDM से शिकायत की है। सरकार भले ही राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए लाख जतन कर रही लेकिन सस्ते गल्ले की दुकानों पर भ्रष्टाचार कम नहीं हो रहा है।