नानपारा: अज्ञात वाहन की ठोकर से नानपारा के पास बाइक सवार एक बच्चे की हुई मौत, दो लोग घायल
कोतवाली क्षेत्र नानपारा में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई व दो लोग घायल हो गए। कोतवाली नानपारा के ग्राम गुरघुट्ट जा रहे बाइक सवार को नानपारा के पास एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। 12 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल महिला और पुरुष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।