नानपारा: सवेरा परियोजना बलहा में माता-पिता पियर एजुकेटर संवेदीकरण बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न
फिजिशियन फ़ॉर सोसल रिस्पांसबिलिटी फिनलैंड व ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फ़ॉर मदर एंड चाइल्ड दिल्ली के साझा प्रयास से जनपद बहराइच के विकास खंड बलहा में सवेरा परियोजना संचालित है। कार्यक्रम प्रबंधक आदर्श मिश्रा ने बताया कि परियोजना 15 ग्राम पंचायत के अंतर्गत 72 गांवों में अनवरत कार्य कर रही है। इसी के तहत पियर एजुकेटर/सेवा प्रदाताओं के साथ संवेदीकरण बैठक की गई।