सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में की गई छापामारी के दौरान 10 लीटर देशी चुलाई शराब तथा 750 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं जमालपुर थाना पुलिस द्वारा 06 लीटर देशी शराब जप्त करते हुए एक महिला कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान शहनाज बेगम, पति मोहम्मद कुर्बान, निवासी अमृत नगर, थाना जमालपुर, जिला दरभंगा के रूप में हुई है।