सरैयाहाट/हंसडीहा थाना परिसर में बुधवार 3:30 पीएम को सरस्वती पूजा शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अजीत कुमार की अधिकता में आयोजित किया गया बैठक में हंसडीहा थाना क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने बैठक में भाग लिया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से यह कहा की पूजा पंडाल में तथा मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाना प्रतिबंधित रहेगा। छोटे बाजे बजाने की अनुमति होगी।