सीतापुर: खैराबाद इलाके में तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, चार लोग हुए घायल
जनपद के खैराबाद इलाके में तेज रफ्तार दो बाइक में सड़क पर जोरदार टक्कर हो जाने से चार लोग जख्मी हो गए थे सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से हालत बिगड़ने के कारण दो घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां उपचार जारी है।