सीतापुर: गौरिया में घर में खेलते समय 3 वर्ष के मासूम बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से हुई मौत, परिवार में मातम
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोरिया गांव से सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार 3 वर्ष का मासूम बच्चा अपने घर में खेल रहा था और अचानक खेलते हुए बच्चा घर के बाथरूम में पानी से भरे बाल्टी में जाकर गिर गया। हादसे के बाद बच्चे को उपचार के लिए सीतापुर जिला अस्पताल परिवार के द्वारा लाया गया था। लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी।