सीतापुर: नीमसार इलाके में ट्राली में अचानक आग लगने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलसी, उपचार जारी
जनपद के नीमसार इलाके में मुंडन कराने के लिए हरदोई क्षेत्र से आए एक परिवार जो की ट्रैक्टर ट्राली से नीमसार पहुंचा था, अचानक ट्राली में आग लग जाने से ट्रॉली पर सवार एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। गंभीर अवस्था में महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने महिला को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया है।