कवर्धा: चिल्फी घाट में ट्रक खराब होने के कारण घंटों जाम, आवागमन प्रभावित, पुलिस मौके पर पहुंचकर कर रही है क्लियर
कबीरधाम जिले के चिल्फी घाट में गर्मी की सीजन लगते ही गाड़ियों में गर्म होने के चलते घाट में आए दिन भारी वाहनों में खराबी आ रही है जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास ऐसा ही जाम की स्थिति निर्मित हो गई जहां छोटी बड़ी भारी वाहनों की लंबी कतारे लग गई जिससे दोनों और जाम की स्थिति निर्मित हो गई.