ऊंचाहार: सवैया हसन गांव में टायर फटने से ई-रिक्शा से टकराकर पलटी बोलेरो, दो लोग हुए घायल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर सवैया हसन गाँव में शनिवार की दोपहर, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा से टकराकर पलट गई,घटना में बोलेरो चालक जितेंद्र निवासी जगतपुर तथा ई रिक्शा चालक सागर निवासी पयागपुर नदौरा गम्भीर रुप से घायल हो गये, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को भर्ती कराया गया है।