झालरापाटन: शादी से पहले दूल्हे की मां की सड़क हादसे में मौत, झालावाड़ के हरिपुरा गांव में खरीदारी कर लौटते समय हुआ हादसा
झालावाड़ के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव में बुधवार सुबह एक दुखद घटना हुई है। यहां एक परिवार के शादी की खुशियां उसे समय मातम में बदल गई जब दूल्हे की मां की शादी से ठीक पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जिससे परिवार में मातम छा गया। और दूल्हे की गुरुवार को होने वाली शादी स्थगित करनी पड़ी।