महुआडांड़: महुआडांड़ में अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई ठंडे बस्ते में , बोर्ड हटाकर जारी है प्रैक्टिस सीएस ने कहा कार्यवाही होगी ।
महुआडांड़ प्रखंड में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के आदेश जारी होने के बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, जिन संस्थानों को बिना वैध पंजीकरण के अवैध बताया गया है वे बोर्ड हटा कर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मामले पर सिविल सर्जन राजमोहन खलखो ने कहा बुधवार की शाम सात बजे प्राथमिकी की कार्यवाही होगी।