सतना जिला अस्पताल में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब एक महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया। तीनों नवजातों के जन्म के साथ ही अस्पताल परिसर में किलकारियां गूंज उठीं और परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सफल प्रसव कराया गया हैं।