महाराजगंज: बड़वल चौराहे के पास अचानक सड़क पर आए ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकराए बाइक सवार, दो घायल
30 जून मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे के आसपास दुर्घटना में घायल हुए भाभी और देवर बछरावां सीएचसी पहुंचाये गए। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे मे जानकारी प्राप्त हुई कि, भाभी को बाइक पर बैठाकर अपने मासूम भतीजे के साथ वापस गांव की ओर जारहे थे।एक ट्रैक्टर के पिछले हिस्से मे लगे रोटावेटर से बाइक टकरा गई थी।