कोल: सिविल लाइन में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने नगर निगम पर किया हल्ला बोल, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे चालकों ने किया घेराव
Koil, Aligarh | Apr 3, 2026 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के नगर निगम कार्यालय के बाहर का है।जहां शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ऑटो और ई रिक्शा चालकों के द्वारा सैकड़ो की संख्या में ऑटो और ई-रिक्शा लेकर नगर निगम पहुंचे और नगर निगम के गेट पर जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया।बता दे कि ग्रीन कॉरिडोर के तहत जीटी रोड से ऑटो और ई रिक्शा बैन करने के चलते यह प्रदर्शन किया गया।