चूरू: माय भारत बजट क्वेस्ट का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया
Churu, Churu | Apr 13, 2026 चूरू जिला मुख्यालय पर सोमवार को माय भारत बजट क्वेस्ट का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के वीसी सभागार में आयोजित हुआ और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रहे प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़ा रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़े।