शाहनगर: ग्राम पंचायत झांझर में रोजगार सहायक की मनमानी के खिलाफ महिला सरपंच पहुंची कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
पन्ना जिले के पवई जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत झांझर की महिला सरपंच निन्नी बाई चौधरी ने ग्रामीणो और पंचों के साथ पन्ना कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर रोजगार सहायक कृष्ण कुमार गौतम पर मनमानी करने, शासकीय राशि का गबन करने और अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए,गबन की गई करीबन 6लाख रूपये की शासकीय राशि की वसूली और रोजगार सहायक का स्थानांतरण कराये जाने की मांग की है