खरगोन। शहर के भोंगेनाले के पास अचानक नदी में पानी बढ़ने से बिस्टान-खरगोन मार्ग पर बने छोटे पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजरने लगा, जिससे दोनों ओर का संपर्क कुछ समय के लिए टूट गया। इसके बावजूद कुछ बाइक चालक जान जोखिम में डालकर उफनती नदी के बीच पुल पार करते नजर आए।