श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अन्नक्षेत्र को लेकर सामने आई एलपीजी कमी की खबरों को मंदिर न्यास ने निराधार बताया है। मंदिर न्यास की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि 11 मार्च को अन्नक्षेत्र में कार्य करने वाले एक कर्मचारी रवि ने मीडिया से बातचीत में एलपीजी की कमी के कारण भक्तों को दिए जाने वाले भोजन की मात्रा कम होने की बात कही थी, जो पूरी तरह असत्य है।