झांसी: झांसी में गिरने से सैन्यकर्मी की मौत, मेस में पैर फिसलने से गिरे, सिर में चोट लगने के बाद तोड़ा दम
Jhansi, Jhansi | Jun 1, 2026 झांसी में एक सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, प्रवीण मेस में खाना खाने गए थे। यहां पैर फिसलने से गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मथुरा से परिजन झांसी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव ले जाया गया। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र की है।