शेरघाटी: जीटी रोड पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से बढ़ा हादसों का खतरा, यात्री परेशान
देश के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में शामिल जीटी रोड (एनएच-19) पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हाईवे किनारे बसों, ऑटो, टेंपो तथा अन्य वाहनों के खड़े रहने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक निर्धारित बस स्टैंड की बजाय सीधे हाईवे पर वाहन रोककर यात्रियों को चढ़ाने और उतारने क