बरेली: जानलेवा हमले के आरोपी पीड़ित पर बना रहे हैं समझौते का दबाव एसएसपी से शिकायत
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के तुला शेरपुर के रहने वाले मिथुन पुत्र स्वर्गीय नन्कूलाल ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि बीती 31 जनवरी को सोनू लभेडा़ व मोनू लभेडा़ ने उसके गोली मार दी थी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी दबंगों द्वारा अब पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।