नैनीताल: बजून अधौडा मोटर मार्ग का जिला प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण, एसडीएम प्रमोद कुमार ने जेसीबी से काम शुरू कराया
बजून अधौडा मोटर मार्ग का जिला प्रशासन की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार ने यहां जेसीबी से काम शुरू करवा दिया गया है। रविवार को एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम यहां पहुंची। अधिकारियों को बताया गया कि बजून से करीब पांच किमी पर अधौड़ा की ओर मोटर मार्ग में मलबा आया है।