मेदिनीनगर (डालटनगंज): बैरिया में बाइक से टकराकर गिरे सवार को स्कार्पियो ने रौंदा, भाई की मौत, दो बहनें ज़ख़्मी
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बैरिया में मंगलवार शाम 6 बजे अनियंत्रित होकर एक बाइक के दूसरे में टक्कर के बाद गिरे एक मोटरसाइकिल सवार को एक स्कार्पियो ने रौंद दिया, जिससे चालक की मौत हो गयी, जबकि दो युवती जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान आबादगंज निवासी दीपू कुमार के रूप में हुई है।