शाजापुर: बड़ी पोलाय में पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों से मारपीट, ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
शाजापुर बड़ी पोलाय में सोमवार रात 10:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के साथ छह लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। घटना में घायल रामचंद्र, उनकी पत्नी सुमित बाई, बेटा सुनील, बेटी चुटकी और भाभी सीमा बाई को इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट।