प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम पहुंचेंगे वाराणसी, बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन; पीएम मोदी रोड शो भी करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम 6 बजे वाराणसी आएंगे। पीएम मोदी कुल 16 घंटे काशी में बिताएंगे, इस दौरान प्रधानमंत्री 30 किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे। वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार प्रत्याशी घोषित होने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा है। हालांकि, अब तक के कार्यकाल का यह उनका 45वां दौरा है।