नैनी एडीए मोड़ सरगम चौराहे के पास डंपर के घर में घुसने से हुए नुकसान के बाद आज मंगलवार को स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब 3:00 से शाम 5:30 बजे तक चक्का जाम कर दिया। मिर्जापुर रोड और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के समझाने और कंपनी मालिक से वार्ता के आश्वासन पर करीब ढाई घंटे बाद जाम खत्म हुआ।