इटावा: बढ़पुरा इलाके में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हुई, पुलिस जांच में
Etawah, Etawah | May 10, 2026 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी मोड़ के पास चकरनगर रोड पर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार पवन को रौंद दिया जिससे हादसे में उदी मोड़ गांव के रहने वाले पवन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई,जिला अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।