फतेेहपुर: सऊदी अरब में 40 दिन से लापता बाराबंकी का युवक, मां ने सांसद से बेटे की सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार
बाराबंकी जिले के फतेहपुर कस्बे से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां का एक युवक सऊदी अरब में कथित तौर पर लापता हो गया है। बेटे के बारे में कोई जानकारी न मिलने से परिवार गहरे सदमे में है और अब उसकी मां ने सांसद से मदद की गुहार लगाई है।