अरवल विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी मनोज शर्मा की ऐतिहासिक जीत के बाद खानकुली पुर गांव में नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान समर्थकों ने मिठाई बांटी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद सिंह ने नवनिर्वाचित विधायक मनोज शर्मा को मुँह मीठा कराते हुए जीत की शुभकामनाएं दीं।