चांदपुर: चांदपुर में चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हवन यज्ञ में लोगों ने पहुंचकर आहुति दी
बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे चांदपुर में चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें लोगों ने पहुंचकर भाग लिया। हवन यज्ञ में लोगों ने आहुति दी ।इस मौके पर वक्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह की जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।