धामपुर: नहटौर के गांव महमूदपुर बुजुर्ग में गुलदार के हमले में 10 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
Dhampur, Bijnor | Jun 26, 2026 शुक्रवार की सांय करीब चार बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र के गांव दबखेड़ी निवासी रेनू कुमार अपने 10 वर्षीय भतीजे उमंग के साथ बाइक से नारायणखेड़ी आए थे। जब वे वापस लौट रहे थे, तभी महमूदपुर बुजुर्ग में गन्ना क्रय केंद्र के पास घात लगाए बैठे तेंदुए ने बाइक पर पीछे बैठे उमंग पर अचानक झपट्टा मार दिया।गुलदार ने उमंग के पैर पर झपटा मारा था।