कुशलगढ़: कुशलगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार बदा पुत्र पुनिया की शिकायत पर बिना नंबर के बताए गए ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शनिवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार आरोप है कि चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए प्रार्थी के पुत्र को टक्कर मार दी।