वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मोतिहारी नगर में बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला, जिसका नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यह संचालन आरएसएस कार्यालय ज्ञाबाबू चौक से मीना बाजार गांधी चौक होते हुए पुनः संघ कार्यालय पहुंचा। जानकारी गुरुवार शाम करीब 04 बजे मिली।