मंझिआंव: मझिआंव: सड़ा महुआ बना जानलेवा, देसी शराब के अवशेष खाने से दुधारू गाय की संदिग्ध मौत
मझिआंव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सढ़ा हुआ महुआ एक दुधारू गाय के लिए जानलेवा बन गया। मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित लोहरपुरवा गांव में कमलेश चंद्रवंशी की गाय की संदिग्ध परिस्थिति में रविवार की शाम मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाय चरने के दौरान महुआ से बनी देसी शराब के बाद फेंके गए सड़े अवशेष खा गई, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।