खरगोन, 10 जून 2026। मध्यप्रदेश के लोक शिक्षा संचालनालय ने शासकीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब शिक्षकों का वेतन ई-अटेंडेंस के आधार पर ही भुगतान किया जाएगा। इसके लिए सभी शिक्षकों, प्राचार्यों और स्कूल स्टाफ को “उत्कृष्ट पोर्टल वर्जन 3.0” पर प्रतिदिन अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा।