गौरिहार: ज्योराहा गांव में तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मातम
छतरपुर के जुझार नगर थाना क्षेत्र के ज्योराहा गांव में एक 11 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।