थाना नरसेना क्षेत्र के ग्राम यूनुसपुर में पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Mar 29, 2026
थाना नरसेना क्षेत्र के ग्राम युनुसपुर में पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम यूनुसपुर में पारिवारिक वाद को लेकर रोबिन झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।